MP लोकायुक्त का छापा: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, सीमांकन करने के बदले मांगे थे 15 हजार

दमोह। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों पर नकेल कसने के लिए लोकायुक्त की टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दमोह जिले में एक पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया है। प्लांट सीमांकन के बदले में रिश्वतखोरी के खेल का पर्दाफाश हुआ है। जहां सागर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है।  

दरअसल, आवेदक शुभम चौधरी के पिता के नाम प्लांट के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। काम करने के एवज में तहसील दमयंती नगर के हल्का नंबर 16 में पदस्थ पटवारी तखत सिंह ने 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जिसके बाद दोनों के बीच सौदा हुआ और किस्त देने की तारीख आज की तय हुई।

इसके बाद आवेदक ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में कर दी। लोकायुक्त एसपी को शिकायत मिलते ही टीम ने अपना जाल बिछाया और आज पटवारी को रिश्वत देने भेजा। जैसे ही पटवारी ने घूस ली, लोकायुक्त ने उसे धर दबोचा। ट्रेप दल में निरीक्षक रंजीत सिंह और स्टाफ शामिल रहा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles