MP: चित्रकूट में सीएम मोहन ने चाय बनाई, अदरक कूटा, लठ भी घुमाया..

सतनाः लट्ठबाजी भारतीय संस्कृति में एक पुरानी और बेहद मशहूर कला है। अब के समय मे यह कम ही देखने को मिलती है। लेकिन, कोई मंत्री लट्ठ के साथ कलाबाजियां करता दिख जाए तो बात ही कुछ और है। ऐसी ही नजारा मध्य प्रदेश में देखने को मिला। मंत्री भी ऐसे वैसे नहीं कि आप इग्नोर कर सके। ये मंत्रियों के मुखिया और प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव है। उन्होंने लट्ठबाजी कला का ऐसा नमूना पेश किया है कि लोग देखकर हैरान रह गए।

img 20241027 1414175026237312599415139

दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर देर शाम चित्रकूट पहुंचे। सीएम ने सबसे पहले दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित रामनाथ आश्रम शाला वनवासी विद्यालय पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर आदिवासी बच्चियों ने सीएम और उनकी धर्मपत्नी का तिलक लगा कर स्वागत किया।

पत्नी के साथ गए चाय की दुकान पर

img 20241027 141443199632829972977129

चित्रकूट में वे एक चाय की दुकान में पहुंचे। उन्होंने अदरक कूटा और फिर चाय बनाई। तभी उनकी पत्नी ने कहा, मुझे तो कभी चाय बनाकर नहीं पिलाई। इस पर सीएम बोले- ये हमारी बहन है तुम थोड़ी हो। बहन के लिए चाय बनाएंगे।सीएम दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने गैस चूल्हे पर चाय चढ़ाई। फिर अदरक कूटकर डाली। उनकी पत्नी सीमा ने भी सहयोग किया। इसके बाद सीएम ने वहां मौजूद लोगों को चाय छनाकर पिलाई। इससे पहले शनिवार को सीएम रामनाथ आश्रम शाला पहुंचे। यहां बच्चों ने लाठी घुमाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। एक बच्चे से सीएम इतना खुश हुए कि उन्होंने उसे गोद में उठा लिया।

img 20241027 1414042541833752071948961

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles