MP : दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के घर EOW का छापा,मिली 3 करोड़ की संपत्ति, बैंक का संचालक निकला

भोपाल। मंडला में EOW ने आज शनिवार को नगर परिषद कर्मचारी के घर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 3 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की है। जांच में कई अहम दस्तावेज तो बरामद हुए। साथ ही कर्मचारी के बैंक संचालक होने का राज भी खुल गया।

डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम ने बिछिया नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शिव झरिया के मंडला, बम्हनी, नारायण गंज ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की। आवास के साथ नजदीकी कार्यालय में तलाशी ली गई। EOW ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच करने के साथ घर में मौजूद कारों समेत अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन किया, जिससे पता चला कि इस वेतन भोगी कर्मचारी के पास तीन प्लॉट, अलग-अलग स्थानों के बैंक में खाते हैं।

बैंक का संचालन करता है कर्मचारी
ईओडब्ल्यू ने अभी तक के जांच में तीन करोड़ दस लाख की संपत्ति मिलने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा जांच में सामने आया कि शिव झरिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का भी संचालन करता है। शिवकुमार झरिया पूर्व में मंडला जिले के मोहगांव जनपद में कैशियर था। वहां आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी।

जमानत पर है कर्मचारी
इसके बाद वे बिछिया नगर परिषद में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। यहां पर शिकायत के बाद जिला स्तरीय जांच टीम ने परिषद के दो वित्तीय वर्षों के लेखा जोखा की जांच की थी। इस जांच में लाखों रुपये का गबन सामने आया जिसकी बिछिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में शिवकुमार झरिया सह आरोपी है और वर्तमान में जमानत पर है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles