MP: 47 आईएएस-आईपीएस के तबादले:7 जिलों के एसपी-कलेक्टर बदले, संजीव सिंह बने भोपाल संभाग के कमिश्नर, अंशुल गुप्ता नए जनसंपर्क संचालक

भोपाल। प्रदेश में शनिवार देर रात करीब 1 बजे 7 जिले के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा और चंबल संभाग के कमिश्नर संजीव झा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है, जबकि राजस्व मंडल में रहे उमाकांत उमराव की वापसी हुई है। उमाकांत को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक के संजीव सिंह को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। 2012 बैच के अधिकारी केदार सिंह शहडोल के कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, उज्जैन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीणा को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। वे फिलहाल शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं। वहीं, 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

5 आईएएस पहली बार कलेक्टर,15 अगस्त के बाद एक और सूची

पीएस सीएमओ संजय शुक्ल को माइनिंग व हर्षिका सिंह को आयुक्त तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि 15 के बाद कलेक्टरों के ट्रांसफर की एक और सूची निकल सकती है। मध्य रात्रि को जारी सूची में 2015 बैच के पांच आईएएस को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है। इनमें जनसंपर्क डायरेक्टर रहे रोशन कुमार सिंह, मृणाल मीणा, हर्ष सिंह, हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्रा के नाम शामिल हैं।

सचिन सिन्हा पीएस, श्रम व सामाजिक न्याय प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल, ग्वालियर
2 संजीव कुमार झा सह-आयुक्त, चबल संभाग मुरैना सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर
3 उमाकांत उमराव सह-सदस्य राजस्व, ग्वालियर पीएस श्रम विभाग
4 सोनाली वायंगणकर सह आयुक्त चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी पीएस सामाजिक न्याय
5 सोमेश मिश्रा सीईओ कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण कलेक्टर मंडला
6 संजीव सिंह कार्यपालन संचालक एप्को भोपाल संभागायुक्त भोपाल
7 गिरीश कुमार मिश्रा कलेक्टर बालाघाट कलेक्टर राजगढ़
8 रौशन कुमार सिंह संचालक, जनसंपर्क कलेक्टर विदिशा
9 मृणाल मीणा सीईओ जिला पंचायत उज्जैन कलेक्टर बालाघाट
10 हर्ष सिंह नगर निगम कमिश्नर, ग्वालियर कलेक्टर डिंडौरी
11 हर्षल पंचोली अपर कलेक्टर भोपाल कलेक्टर अनूपपुर
12 हिमांशु चन्द्रा अपर कलेक्टर भोपाल कलेक्टर नीमच
13 अंशुल गुप्ता उप सचिव, सीएम तथा एमडी, इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम संचालक जनसम्पर्क
14 अमन वैष्णव अपर कलेक्टर, अनूपपुर कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर
15 मदन विभीषण नागरगोजे आयुक्त, तकनीकी शिक्षा सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर
16 अजय गुप्ता अपर सचिव, गृह विभाग संचालक किसान कल्याण
17 तन्वी सुन्द्रियाल सीईओ, एमपीआरआरडीसी संचालक बजट मप्र
18 तरुण राठी अपर सचिव सह आयुक्त स्वास्थ्य सेवा आयुक्त खाद्य सुरक्षा
19 दिनेश जैन कलेक्टर जिला नीमच अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास
20 दीपक आर्य उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन सीईओ एमपीआरआरडीसी
21 तरुण भटनागर कलेक्टर, शहडोल उप सचिव पशुपालन व डेयरी
22 केदार सिंह उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास कलेक्टर शहडोल
23 विकास मिश्रा कलेक्टर डिण्डौरी उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
24 आशीष वशिष्ठ कलेक्टर, अनूपपुर एमडी राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम
25 सलोनी सिडाना कलेक्टर मण्डला ईडी एप्को भोपाल, सह आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी
26 बुद्धेश कुमार वैद्य कलेक्टर विदिशा उप सचिव गृह विभाग

img 20240811 0955189068356108015629315
img 20240811 0955324849248092290735618

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles