Madhya Pradesh: वेतन नहीं लेंगे कांग्रेस विधायक, टोंटी लेकर विधानसभा पहुंचे
नेता प्रतिपक्ष बोले- इसी पैसे से हमारे क्षेत्र में विकास कार्य कराए सरकार

भोपाल। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को कांग्रेस के विधायक टोंटी लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हंगामे के चलते कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इसलिए पार्टी विधायकों ने तय किया है कि वे अपना वेतन नहीं लेंगे। इससे संबंधित पत्र आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सदन के पटल पर रख रहे हैं। अध्यक्ष के माध्यम से अनुरोध है कि कांग्रेस विधायकों की तनख्वाह से उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएं।
इससे पहले विधानसभा में उस्ताद जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, सत्यभानु चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस इलोंगोवन को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles