MP: सपा ने खजुराहो सीट से बदला टिकट, मनोज यादव की जगह मीरा यादव को मैदान में उतारा

भोपाल। समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को टिकट दिया है। इससे पहले 30 मार्च को मनोज यादव को बतौर प्रत्याशी घोषित किया था। इसके दो दिन बाद उनका टिकट काटकर मीरा यादव को मैदान में उतारा है। मनोज यादव को मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

खजुराहो सीट पर मीरा यादव का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद वीडी शर्मा से होगा। बता दें कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। खजुराहो सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एमपी की 7 सीटों पर चुनाव होना है।

मनोज यादव का दूसरी बार टिकट कटा है। इससे पहले 2023 विधानसभा चुनाव में बिजावर से टिकट देने के बाद समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव का टिकट काट दिया था। उनकी जगह पूर्व विधायक रेखा यादव को मैदान में उतारा था। अब खजुराहो लोकसभा सीट से नाम घोषित करने के दो दिन बाद मीरा यादव को प्रत्याशी बना दिया गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles