Bihar : जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, संजय झा ने दिलाई सदस्यता

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कुछ ही जनता दल यूनाईटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वह वीर चंद्र पटेल स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे चुके हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। निशांत कुमार के ऊपर फूलों की बारिश की गई। जदयू कार्यकर्ता निशांत के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। यहां पर बड़े समारोह का आयोजन किया गया है।
जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। निशांत के दाएं हाथ पर संजय झा और उसके बाद ललन सिंह हैं। बाएं हाथ पर उमेश कुशवाहा, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी हैं। प्रदेश कार्यालय में लेसी सिंह, श्रवण कुमार, रामनाथ ठाकुर समेत जदयू के कई दिग्गज पहुंचे
समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जदयू दफ्तर में सुबह से राज्य के सभी जिलों से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। नालंदा, मोकामा और बाढ़ इलाके से जदयू कार्यकर्ता पटना आ रहे हैं। कई कार्यकर्ता घोड़ा और हाथी लेकर पहुंचे हैं। सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए जदयू कार्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। समर्थकों में उत्साह है। उनका कहना है कि आज उन्हें उत्तराधिकारी मिल रहा है। आज का दिन बड़ा है।
निशांत ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया
जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि आज पार्टी के लिए बड़ा दिन है। निशांत कुमार कुछ ही देर में पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निशांत का राजनीति में शामिल होना, मास्टर स्ट्रोक है। इससे कितने लोग परेशान हो जाएंगे? यह आने वाला समय बताएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमलोग चाहते हैं निशांत ही बिहार के मुख्यमंत्री बनें। नीतीश कुमार के बाद वह अच्छे तरीके से राज्य संभाल सकते हैं।





