MP : मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव ने भी डाला भगवा दुपट्टा, कांग्रेस ने उठाई आपत्ति..

भोपाल। पूरी मोहन कैबिनेट कल से इंदौर में हैँ, साथ में मुख्य सचिव अनुराग जैन व अन्य अधिकारी भी पहुँचे हुए हैँ। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव के साथ मौजूद सीएस अनुराग जैन भी भगवा दुपट्टा डाले हुए दिख रहे हैँ। इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है।

ये फोटो प्रसारित होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने आज ट्ववीट किया हैँ। मिश्रा ने लिखा है – माननीय मुख्यमंत्री जी, मंत्रिमंडल के सम्मानित सदस्यगण कैबिनेट की बैठक में “भगवा” दुपट्टा गले में डालें, कोई आपत्ति नहीं क्योंकि यह मौजूदा दौर में “भाजपाई रौब” का लायसेंस और कुछेक नेताओं की पहचान में शुमार हो गया है। अफ़सोस है कि अब “मप्र के क़ाबिल मुख्यसचिव” महोदय को भी इसी का सहारा लेना पड़ रहा है*”
मुख्यसचिव जी, आपकी क़ाबिलियत, स्वच्छ छवि और PMO तक पहुंच के कारण आपको सेवानिवृत्ति के पूर्व ही सेवावृद्धि तो बिना इसके भी मिल जायेगी*”……*फिर यह क्यूं..?

screenshot 20250520 1320014031204767255013613

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles