Telangana : पीएम मोदी ने दिया रेवंत रेड्डी को साथ आने का ऑफर, क्या बोले तेलंगाना सीएम..?
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में विकास और राजनीति का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने काम की तारीफ की। रेड्डी ने याद दिलाया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय केंद्र ने उनकी इतनी मदद की कि उन्होंने 10 साल में विकास का एक बड़ा मॉडल तैयार किया था।
इसके जवाब में पीएम मोदी ने भी मुख्यमंत्री को एकदम सीधा और करारा जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अगर वह तेलंगाना को सिर्फ उतना ही देंगे जितना गुजरात को मिला था, तो इससे तेलंगाना का भारी नुकसान हो जाएगा। अपनी बात खत्म करते हुए पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को अपने साथ ही गठबंधन करने की ऑफर भी दे दिया।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के सामने क्या मांग रखी?
हैदराबाद के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बहुत ही साफ शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने पुरानी राजनीति को याद करते हुए कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। रेवंत रेड्डी ने तारीफ करते हुए कहा कि उस समय मोदी ने देश के सामने 10 वर्षों के अंदर विकास का एक बेहतरीन ‘गुजरात मॉडल’ बनाकर तैयार किया था। रेड्डी ने आगे कहा कि आज तेलंगाना की गरीब और आम जनता भी प्रधानमंत्री मोदी से बिल्कुल वैसी ही उम्मीद रखती है।
पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी की बातों का क्या जवाब दिया?
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की इन बातों को सुनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तुरंत अपना जवाब दिया। पीएम मोदी ने मंच से बोलते हुए कहा कि वह रेवंत रेड्डी को साफ तौर पर यह बताना चाहते हैं कि पिछले 10 साल के शासन में भारत सरकार ने गुजरात को जो कुछ भी दिया है, वह सब कुछ वह तेलंगाना को भी देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मोदी ने बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात को जनता के सामने पूरी मजबूती के साथ रखा।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनके ज्ञान के अनुसार, जैसे ही वह तेलंगाना को गुजरात के बराबर वाला हिस्सा देंगे, तो राज्य को वर्तमान में जो पैसा या मदद मिल रही है, वह सीधे आधी हो जाएगी। इसका मतलब है कि राज्य का नुकसान होगा और तेलंगाना वहां तक नहीं पहुंच पाएगा जहां वह जाना चाहता है। इसलिए पीएम मोदी ने बड़ी ही चतुराई से सलाह दी कि रेवंत रेड्डी उनके साथ ही गठबंधन कर लें।