Delhi: कांग्रेस से BJP में आए दो नेताओं को रेखा गुप्ता सरकार ने दिया बड़ा ‘इनाम’

नई दिल्ली। दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने कांग्रेस छोड़कर आए दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इन नेताओं के नाम अरविंद सिंह लवली और राजकुमार चौहान हैं। याद दिलाना होगा कि ये दोनों ही नेता दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे।

रेखा गुप्ता सरकार ने अरविंदर सिंह लवली को ट्रांस यमुना विकास बोर्ड का और राजकुमार चौहान को दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में फैसला हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया और इसे लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।इन दोनों बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति भी सरकार जल्द ही करेगी।

लवली दो बार दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। लवली और राजकुमार चौहान लंबे वक्त तक शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री भी रहे थे और तमाम अहम विभाग उन्होंने संभाले थे लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले लवली और राजकुमार चौहान बीजेपी में आ गए थे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles