राज्य सभा : MP से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट, भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और वरिष्ठ संगठनात्मक नेता रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने एक ओर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय तरुण चुग पर भरोसा जताया है, वहीं लंबे समय से संगठन में सक्रिय रजनीश अग्रवाल को भी राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें गुजरात से 4, मध्य प्रदेश से 2, राजस्थान से 2, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से 1-1 और ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए 1 उम्मीदवार शामिल है। 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। उसी दिन रिजल्ट भी आएगा।

गुजरात से चार उम्मीदवारों को मौका

गुजरात से भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया शामिल हैं। राज्यसभा की चार सीटों के लिए इन नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।

राजस्थान से दो प्रत्याशी घोषित

राजस्थान से भाजपा ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया का नाम घोषित होने के बाद राजस्थान की राजनीति में इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से भी उम्मीदवार तय

अरुणाचल प्रदेश से भाजपा ने ताई तागाक को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं मणिपुर से ए. शारदा देवी को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है।

ओडिशा उपचुनाव के लिए देवाशीष सामंतराय पर दांव

राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने ओडिशा से देवाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए भी अपनी आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है।

screenshot 20260604 1845377826028627216147386
screenshot 20260604 1845398230105837626368591

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles