पेट्रोल – डीजल मूल्य वृद्धि : और, ये बढ़त होती ही जाएगी- राहुल गांधी

नई दिल्ली। देश में 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जमकर तिलमिला गए हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्दों के तीर चलाएं हैं। वह पीएम को महंगाई मानव मोदी कहते हुए दिखाई दिए। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ङ्ग के जरिए एक पोस्ट शेयर की है और कहां है कि सरकार पेट्रोल डीजल के दाम किस्तों में बढ़ा रही है ताकि चुपके-चुपके आम आदमी की जब कटती रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को महंगाई मैन बताते हुए लिखा महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल डीजल के दाम किस्तों में बढ़ा रहे हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जब कटती रहे। आगे राहुल ने लिखा मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात बोल रहा था पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल डीजल 8 रुपए महंगा कर दिया। यह बढ़त होती ही जाएगी। उन्होंने लिखा महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles