Raghav Chaddha पर सटीक साबित हुई कुमार विश्वास की भविष्यवाणी, परिणीति से शादी को क्यों बताया था कारण?

नई दिल्ली। राघव चढ्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के कामकाज के तरीके को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास का करीब डेढ़ साल पुराना पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है।

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे मशहूर कवि कुमार विश्वास ने पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू में राघव चड्ढा पर कार्रवाई की भविष्यवाणी की थी। वहीं, अब जब चड्ढा पर यह कार्रवाई हुई तो कुमार विश्वास का डेढ़ साल पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पॉडकास्ट में कार्रवाई की भविष्यवाणी
कुमार विश्वास ने पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘आम आदमी पार्टी में अगला शिकार कौन होगा? अगला शिकार वह बालक होगा, जिसकी खुद की कोई औकात नहीं, बस वह लोकप्रिय हो गया है।’ कुमार कहते हैं कि ‘उस बालक ने हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है और सोशल मीडिया पर रील दिखने लगी है। यह नहीं दिखना चाहिए।’

पॉडकास्ट में कुमार विश्वास आगे कहते हैं कि ‘जब उसकी शादी हुई थी, तभी मैंने कह दिया था कि अब यह बालक गया। इसको अब ये लोग (केजरीवाल) नहीं छोड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इतने डरे हुए हैं कि आपको किसी आभा बर्दाश्त नहीं।

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना
राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने मेरी आवाज को दबाया है, उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया जो वक्त आने पर सैलाब बन जाता है।

राघव चड्ढा पर लगाए आरोप
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राघव से सांसद संजय सिंह, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना ने सवालों की बारिश कर दी। आप नेताओं ने राज्यसभा से डिप्टी लीडर के पद से हटवाए गए नेता को भाजपा से डरा हुआ बताया है।वहीं, आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए उन्हें भाजपा के प्रति नरम बताया है। ऐसा लग रहा है, जैसे राघव इस वक्त किसी राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए हैं और अरविंद केजरीवाल के सैनिक उन पर आरोपों के जहर बुझे तीर बरसा रहे हों।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles