UP : 24 घंटे के अंदर IAS की दूसरी तबादला सूची, फिर 24 अफसर ट्रांसफर, 10 और जिलों में डीएम बदले

लखनऊ। योगी सरकार ने रविवार रात को एक साथ 40 IAS अधिकारियों के तबादले के बाद सोमवार को भी योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी में आईएएस अफसरों के तबादले का दौर सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। 24 घंटे में राज्य सरकार ने दूसरे दिन 10 जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। रविवार की रात को 40 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इनमें 15 जिलों के डीएम और पांच मुख्य विकास अधिकारी थे। बताया जा रहा है कि अभी और आईएएस के तबादले होंगे।
अविनाश कुमार डीएम गाजीपुर से डीएम अलीगढ़, अरविंद सिंह अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद से डीएम एटा, अमित आसेरी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग से डीएम बांदा, डा. अंकुर लाठर उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण से डीएम फर्रुखाबाद बनाए गए हैं। कविता मीना उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से डीएम हापुड़, ईशा प्रिया विशेष सचिव पर्यटन विभाग से डीएम अंबेडकरनगर, चर्चित गौड़ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर से डीएम सोनभद्र, अनुपम शुक्ला डीएम अंबेडकरनगर से डीएम गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी डीएम बाराबंकी से डीएम अयोध्या, ईशान प्रताप सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा नागरिक उड्डयन विभाग एवं निदेशक नागरिक उड्डयन से डीएम बाराबंकी बनाए गए हैं।
निखिल टीकाराम फुंडे डीएम अयोध्या से विशेष सचिव मुख्यमंत्री, प्रेम रंजन सिंह डीएम एटा से अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक मध्याह्न भोजन अभिकरण, अभिषेक पांडेय डीएम हापुड़ से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। संजीव रंजन डीएम अलीगढ़ से विशेष सचिव कृषि विभाग, जे रीभा डीएम बांदा से विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, अरुण कुमार विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग तथा अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
आशुतोष कुमार द्विवेदी डीएम फर्रुखाबाद से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, बद्रीनाथ सिंह डीएम सोनभद्र से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग, दीक्षा जैन मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, डा. अपराजिता सिंह सिनसिनवार मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर से उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी संयुक्त मजिस्ट्रेट सोनभद्र से मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर, अभिनव जे जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा से मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, दीक्षा जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर बनाई गई हैं।





