MP : नरसिंहपुर में एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नरसिंहपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो सौरभ यादव पिता महावीर यादव 26 वर्ष को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टेनो पर कॉलोनी निर्माण के नक्शे की रिपोर्ट भेजने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा के रहने वाले संजय राय लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि कॉलोनी निर्माण का नक्शा प्रस्तावित करने हेतु एसडीएम तेंदूखेड़ा कार्यालय को स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने हेतु आवेदन दिया था। जिसको एसडीएम कार्यालय तेंदूखेड़ा द्वारा बिना वजह विलंब किया जा रहा है एवं एसडीएम तेंदूखेड़ा के स्टेनो सौरभ यादव के द्वारा उनसे 30000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार को फरियादी संजय राय को रिश्वत देने के लिए रिश्वतखोर स्टेनो सौरभ यादव के पास भेजा। स्टेनो ने रिश्वत की रकम देने के लिए फरियादी को एसडीएम कार्यालय तेंदूखेड़ा में बुलाया। लोकायुक्त की टीम दफ्तर में पहले से सादे कपड़ों में मौजूद थी और जैसे ही स्टेनो ने रिश्वत के रुपये लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी स्टेनो सौरभ यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles