NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में छह आरोपियों को पेश किया गया।l

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में छह आरोपियों को पेश किया गया। अदालत ने पांच आरोपियों,  मंगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मुख्य आरोपी शुभम खैरनार की सीबीआई रिमांड पांच दिन और बढ़ा दी गई।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि जांच अभी जारी है और पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तथा कथित खरीदारों की पहचान करनी है। एजेंसी को शक है कि इस रैकेट का संबंध कई राज्यों और कुछ कोचिंग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
जांच में अब तक महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा से कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया है कि प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी कथित तौर पर पहले पुणे पहुंची, फिर उसे अलग-अलग माध्यमों से छात्रों और कोचिंग नेटवर्क तक पहुंचाया गया।

इस बीच सीबीआई ने नागपुर और चंद्रपुर में भी छापेमारी की है और छात्रों, शिक्षकों और बिचौलियों के बीच डिजिटल संपर्क, बैंक ट्रांजैक्शन और व्हाट्सऐप/टेलीग्राम नेटवर्क की जांच कर रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles