MP : रायसेन में डिप्टी रेंजर समेत
तीन को गोली मारी, फायरिंग के बाद आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

भोपाल। रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर सहित तीन लोगों को गोली मार दी। डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी। महिला कर्मचारी सुमन बाई को भी पीठ में गोली लगी, जो शरीर के आर-पार हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी डालचंद नीचे लेट गया, गोली उसके ऊपर से निकल गई।

फायरिंग करने के बाद आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पूरन के आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
पूरन करीब 5 साल पहले नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उसे हटा दिया गया था।

screenshot 20260217 1625405649251910349916102

एक के बाद एक 5 गोलियां चलाईं
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बयान में डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा ने कहा कि पूरन देसी कट्टा लेकर आया था। उसने पांच गोलियां चलाईं।
एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपी ने गोली मारने से पहले डिप्टी रेंजर के पैर छुए, फिर नाराजगी जताते हुए कुछ बातचीत की। इसके बाद फायरिंग कर दी। घटना की जांच की जा रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles