MP : सत्ता के नशे में डूबी भाजपा सरकार – अपराधी नहीं, भाजपा नेताओं के रिश्तेदार पकड़े जा रहे हैं: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में अब ड्रग नेटवर्क नहीं, बल्कि “भाजपा रिश्तेदार नेटवर्क” सक्रिय हो गया है। अपराधी नहीं, सत्ताधारी भाजपा नेताओं के परिजन ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में पकड़े जा रहे हैं।
श्री पटवारी ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा –*
“क्या सत्ता के नशे में डूबी भाजपा का परिवारवाद यही रूप है? मंत्री के घर से गांजे की तस्करी के तार जुड़े हों और प्रदेश के गृह मंत्री मौन धारण कर लें, तो जवाबदेही कहाँ है?
क्या डबल इंजन सरकार अब ड्रग तस्करी का ट्रांसपोर्ट मॉडल बन गई है?”
उन्होंने हाल के मामलों का जिक्र करते हुए कहा: पहले एमडी ड्रग मामले में विश्वास सारंग के करीबी लोग पकड़े गए थे।
अब भाजपा मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई और सगे भाई को लंबी खेप के साथ गांजा बेचते गिरफ्तार किया गया है।
“यह क्या संदेश है? कि सरकार खुद नशे में लिप्त है? पूरे देश में अकेला मध्यप्रदेश ही 17,000 करोड़ रुपए का राजस्व शराब बेचकर कमाने का लक्ष्य रखता है और अवैध नशे के कारोबार में पंजाब को भी पीछे छोड़ रहा है। माफिया ने वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल को भी घेर रखा है।”
*श्री पटवारी ने मांग की:*
मंत्री प्रतिमा बागरी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था में जीरो नंबर हैं। यदि आप यह जिम्मेदारी किसी और को नहीं सौंपना चाहते तो आप मध्यप्रदेश के साथ अन्याय कर रहे हैं। मैं आग्रह करता हूँ – यह जिम्मेदारी किसी सक्षम व्यक्ति को सौंपें।
*खजुराहो मे
ं चल रही कैबिनेट बैठक पर भी श्री पटवारी ने करारा प्रहार किया:
“कल खजुराहो में फूड पॉइजनिंग से चार कर्मचारियों की मौत हो गई, लेकिन आज तक किसी मंत्री या अधिकारी ने मृतकों के परिजनों का हाल तक नहीं पूछा। संदेश साफ है – जनता मरे या जिए, हम कर्ज लेकर इवेंट करते रहेंगे।”
कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश की जनता के साथ खड़ी है और भाजपा सरकार की नाकामियों को बेनकाब करती रहेगी।





