MP:  20 अधिकारी बने आईएफएस, नोटिफिकेशन जारी

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राज्य वन सेवा के 20 अधिकारियों को भारतीय वन सेवा (IFS) में पदोन्नत किया है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों को साल 2023-2024 की चयन सूची में शामिल किया गया है। पांच माह पहले इन पदों के लिए हुई डीपीसी के बाद केंद्र द्वारा अब इसका नोटिफिकेशन किया गया है। इसके बाद यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

राज्य वन सेवा के अफसरों को भारतीय वन सेवा में पदोन्नत किए जाने को लेकर चयन समिति की बैठक 9 अक्टूबर 2025 को हुई थी जिसमें इन अधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

इन अधिकारियों का चयन साल 2023 और 2024 की चयन सूची के आधार पर किया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह चयन सुप्रीम कोर्ट एवं अन्य न्यायालयों में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। संबंधित मामलों में मध्यप्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों द्वारा दायर याचिकाएं विचाराधीन हैं।

इन्हें मिला है 2023 का आईएफएस कैडर
माधव सिंह मोर्या, ज्योति मुदिया, हरीश चंद बघेल, शीतल प्रसाद शाक्य, भानु प्रकाश बाथमा, राम किशन सोलंकी, रेशम सिंह धुर्वे, सुंदरदास सोनवानी और योहन कटारा

2024 की सिलेक्शन लिस्ट में इनका चयन
विद्या भूषण मिश्रा, राजवेन्द्र मिश्रा, अनुभा त्रिवेदी, जया पांडे (त्रिपाठी), मुकेश पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, लाल सुधाकर सिंह, शिको राही (किचौलिया), विजेंद्र खोब्रागड़े और भरत सोलंकी को भी IFS में पदोन्नत किया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles