MP: 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार:नए जिलों में पोस्टिंग की, विभागीय जांच पेंडिंग है तो नहीं होंगे पदस्थ

भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व विभाग के 119 राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार बनाया गया है। साथ ही उनकी पदस्थापना नए जिलों में की गई है। यदि किसी राजस्व निरीक्षक पर विभाग स्तरीय जांच, आपराधिक प्रकरण चल रहा है, तो उन्हें नायब तहसीलदार नहीं बनाया जाएगा

राजस्व विभाग के द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 119 राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल सभी राजस्व निरीक्षक अपने जिलों में प्रभारी नायब तहसीलदार का पद ग्रहण करें।

अगर कोई राजस्व निरीक्षक, प्रभारी नायब तहसीलदार का प्रभार लेने से इंकार करता या उपस्थित नहीं होता तो उसका नाम हटा दिया जाएगा। राज्य शासन की समय-समय पर ट्रांसफर पॉलिसी भी लागू रहेगी। अधिकारी को उच्च पद वाले ही भत्ते प्राप्त होंगी। राजस्व निरीक्षक के नायब तहसीलदार बनने से कोई क्रमोन्नति नहीं मिलेगी। उन्हें नायब तहसीलदार के पद पर ही काम करना होगा। कार्यवाहक नायब तहसीलदार के रूप में तहसीलदार की शाक्तियां प्राप्त होगी।

screenshot 20260217 2002021164983427777624097
screenshot 20260217 2002075039009352657439526
screenshot 20260217 2002121024165994777120196
screenshot 20260217 2002162003011295817497070
screenshot 20260217 2002191283107246638712973
screenshot 20260217 2002243694320518002713786

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles