MP में LPG संकट, सिर्फ 5Kg का कनेक्शन मिलेगा:भोपाल-इंदौर में सबसे ज्यादा किल्लत, पोर्टल बंद, e-KYC सस्पेंड, SMS से मिलेगी बुकिंग-डिलीवरी डेट

भोपाल। सरकार दावा कर रही है कि गैस का क़ोई संकट नहीं है और मध्य प्रदेश में नए LPG कनेक्शन के लिए पोर्टल बंद है। ग्राहकों को 14Kg सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। भोपाल और इंदौर में परेशानी बढ़ गई है। राहत के लिए खाद्य विभाग अब 5Kg के नए कनेक्शन देगा। सामान्य सिलेंडर आसानी से नहीं मिल पर रहे हैँ।

अब ऑयल कंपनियां कस्टमर को SMS भेजेंगी, जिसमें बुकिंग कन्फर्म और डिलीवरी की तारीख होगी। SMS में लिखा रहेगा कि वे गैस एजेंसी पर न जाएं। सिलेंडर उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। इससे पैनिक स्थिति नहीं रहेगी।

पोर्टल बंद होने से कई शहरों में दिक्कत
गैस को लेकर ऑयल कंपनी और अफसरों के साथ शनिवार को एसीएस (फूड एंड सिविल सप्लाय) रश्मि शमी ने मीटिंग की। पोर्टल बंद होने से कई शहरों के कस्टमर परेशान हैं।

इंदौर में लोगों की परेशानी बढ़ी है। भोपाल में गैस किल्लत के बीच लोग नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने से e-KYC और नए कनेक्शन की सभी प्रक्रियाएं सस्पेंड हैं।

अभी 5Kg कनेक्शन देगी कंपनी, बाद में 14Kg में कन्वर्ट होगा
मीटिंग में कहा गया कि 14Kg वाला कनेक्शन नहीं दे रहे तो 5Kg का ही कंपनी दे। जब पोर्टल शुरू होगा, तब इसे 14Kg में कन्वर्ट कर देंगे। आदेश जल्द जारी हो सकते हैं।

इंडेन कंपनी में सबसे ज्यादा दिक्कत

प्रदेश में इंडेन कंपनी के सिलेंडर को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत है। इसके नए कनेक्शन नहीं मिल रहे। इंडेन कंपनी से कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को चक्कर काटना पड़ रहा है। भारत पेट्रोलियम और एचपी में थोड़ी राहत है।

ऑयल कंपनियों के नए नियम से परेशान एजेंसी संचालक
अफसरों ने बताया कि ऑयल कंपनियां बिना जानकारी के नए नियम लागू कर देती हैं। वर्तमान में इंडेन में डीएसी नंबर जनरेट नहीं हो रहा। इससे सिलेंडर की गाड़ियां डिपो से नहीं निकल पाती। मार्च क्लोजिंग के नाम पर हिसाब-किताब मांगा जा रहा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles