MP : देवास में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 2 घायल

देवास। जिले के सोनकच्छ में पीपलरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैराखेड़ी गांव के पास देर रात एक प्याज से भरा मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मिनी ट्रक के ऊपर सो रहे 3 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक प्याज भरकर गंधर्वपुरी इलाके से चौबारा धीरा की ओर जा रहा था। हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि, ड्राइवर को झपकी लगने के कारण तेज रफ़्तार में चल रहा मिनी ट्रक अनियंत्रित हुआ होगा।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पीपलरावां पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल हुए सभी सवारों को सोनकच्छ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 घायलों का सोनकच्छ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे में 3 श्रमिकों की मौत, चालक और क्लीनर घायल
सिविल हॉस्पिटल सोनकच्छ के डॉ रामराज परमार ने बताया कि, हादसे में ओमप्रकाश मालवीय, आकाश बगानिया और विजय मालवीय की मौत हो गई है। जबकि इनमें से दो अन्य लोग घायल है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles