DOPT : एस विनीत केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निज सचिव बने

नई दिल्ली। एस विनीत (आईएएस:2013: तमिलनाडु) को शिक्षा मंत्रालय में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निजी सचिव बनाया गया है। इन्हें उप सचिव स्तर पर पांच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है ।
Dopt द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशांत पंवार (आईएएस: 2015: एचवाई) को चार साल की अवधि के लिए कोयला मंत्रालय में उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
हितेश कुमार एस मकवाना (आईएएस: 1995: तमिलनाडु), सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया, सर्वे ऑफ इंडिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, को पदोन्नति के लाभ प्राप्त करने के लिए उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है। नेहा बंसल (आईएएस: 2010: एजीएमयूटी) को केंद्र में संयुक्त सचिव या समकक्ष पद पर नियुक्त करने के लिए पैनल में शामिल किया गया है।
सुरिंदर भगत (आईएफएस: 2007), जो वर्तमान में मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं, को घाना गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।





