Bhopal : ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में परिजनों ने किया मुख्यमंत्री निवास के सामने हंगामा

भोपाल। सेवानिवृत न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की पुत्र वधू ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में मुख्यमंत्री निवास के सामने परिजनों ने हंगामा कर दिया। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे से प्रदर्शन कर रहे थे । मुख्य द्वार पर खड़े होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई। दोपहर बाद परिजनों को निवास में चर्चा के लिए बुलाये जाने की खबर है।

प्रदर्शन के दौरान श्यामला हिल्स थाना स्टाफ सहित आधा दर्जन टीआई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लगातार समझाइश का प्रयास करते रहे। परिजनों ने मांग की है कि ट्विशा के शव का दिल्ली एम्स में पोस्टमार्ट्म कराया जाए। यहां एम्स में उसके ससुराल वालों के लोग पोस्टेड हैं। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है लेकिन शरीर‎ पर कई चोटों के निशान मिले हैं।‎

भोपाल के बाग मुगालिया निवासी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू‎ और समर्थ सिंह की पत्नी ट्विशा ने 12 मई की‎ रात छत पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली‎ थी। 12 दिसंबर 2025 को हुई शादी के बाद से‎ ही परिजनों ने पति व सास पर बेटी को‎ मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना देने और हत्या करने‎ के आरोप लगाए हैं।

screenshot 20260517 1528413170947354150920044

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles