Bhopal : चल पड़ी भोपाल मेट्रो, मगर…सुभाष नगर से एम्स तक सफर, फिलहाल व्यवस्थाओं का टोटा…

भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा का आज औपचारिक शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद दोनों नेताओं ने सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो में सफर किया।

screenshot 20251220 2223486188394933801083735

इस ऐतिहासिक उद्घाटन यात्रा में 30 स्कूली बच्चों सहित कुल करीब 300 लोग मेट्रो ट्रेन में सवार रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एम्स मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

करीब 7 साल बाद भोपाल में मेट्रो का सपना साकार हुआ है, लेकिन  फिलहाल मेट्रो का यह पहला चरण सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर लंबा है, जिसमें कुल 8 स्टेशन शामिल हैं। उद्घाटन से पहले सभी स्टेशनों पर रातभर तैयारियां चलीं और स्टेशनों को फूलों से सजाया गया। भोपाल मेट्रो सेवा आम यात्रियों के लिए कल से शुरू होगी।

भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का भी शुभारंभ
इससे पहले भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित हुआ, जिसमें कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड वीडियो संदेश भी दिखाया गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles