TCS के बाद लेंसकार्ट का नंबर! ड्रेस कोड पॉलिसी पर मचा बवाल
मुंबई। पहले TCS नासिक में धर्म परिवर्तन के आरोपों ने खलबली मचाई और अब चश्मा बनाने वाली दिग्गज कंपनी ‘लेंसकार्ट’ के ड्रेस कोड ने सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया है.
बाजार में चश्मा बेचकर लोगों की नजर साफ करने वाले लेंसकार्ट की अपनी ‘पॉलिसी’ पर अब लोगों की नजरें टेढ़ी हो गई हैं.
कंपनी का एक ड्रेस कोड वाला कागज क्या लीक हुआ, मानों भूचाल आ गया.
इस कागज में लिखा था कि ऑफिस में हिजाब तो चलेगा, लेकिन माथे पर बिंदी, तिलक या कलाई पर कलावा बांधकर आने की सख्त मनाही है.
इस तथाकथित ‘फरमान’ में साफ लिखा था कि अगर हिजाब पहनना है तो उसका रंग काला होना चाहिए, पर माथे पर सजी बिंदी या क्लचर को नो-एंट्री दी गई थी.
कलावा यानी धार्मिक धागा बांधकर आने वालों को भी उसे उतारने की हिदायत दी गई थी.
ड्रेस कोड विवाद के कारण सुर्खियों में आई कंपनी लेंसकार्ट के शेयरों में आज कारोबार के दौरान करीब चार फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। स्टॉक मार्केट में तेजी के बावजूद इस आईवियर रिटेल कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है.
