हमारा संगठन भाजपा के संगठन से कमजोर
उन्होंने स्वीकार किया कि हमारा संगठन भाजपा के संगठन से कमजोर है। हमें संगठन को लगातार मजबूत करना होगा जिस पर हम लगातार काम कर रहे हैं। राजनीति अब स्थानीय हो गई है अब परंपरागत वोट नहीं मिलते एक ही घर के अलग-अलग सदस्य अलग-अलग पार्टी को वोट देते हैं। सिंगरौली उर्जा धानी है यहां से मिलने वाले रेवेन्यू का उपयोग मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में कर रहे हैं। जबकि यहां का पैसा यहां के स्थानीय विकास में लगाना चाहिए। कमीशन से ही हर चीज संभव है।
कर्नाटक चुनाव में सब स्पष्ट हो गया...
कमलनाथ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा किg कर्नाटक चुनाव में सब स्पष्ट हो गया है। वहां चुनाव na प्रचार में देखने को मिला कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हो। ऐसा चुनाव प्रचार जहां बजरंगी को भी उतार दिया। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूछे गए सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने में सफल रहती है। चुनाव के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक सहित कई ऐसे बातें कर चुनाव जीतने का काम किlया जा रहा है। अब जनता बहुत समझदार है। राजनीति में परिवर्तन आया है जिन्हें हम ज्ञान देते थे अब वह हमें ज्ञान देने के लिए भी तैयार हैं।
Post a Comment