रांची। झारखंड विधानसभा में सोरेन सरकार ने विश्वासमत हासिल किया है। 81 मेंबर्स वाली विधानसभा में सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े। इस दौरान भाजपा ने वॉक आउट किया। विश्वासमत पर वोटिंग को बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि जीते हैं हम शान से। विपक्ष जलते रहे हमारे काम से।
सोरेन सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ से लौटे अपने सभी विधायकों को खुद बस से लेकर विधानसभा आए थे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। वे सोरेन के विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड का मुद्दा उठा रहे थे।
सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर से सभी विधायकों के साथ बस में सवार होकर सर्किट हाउस के लिए निकले। मुख्यमंत्री विधायकों के साथ लंच किया। विधायक फिलहाल सर्किट हाउस में ही हैं।
Post a Comment