MP : आधी रात ठेले पर समोसा खाने पहुंचे सीएम मोहन यादब , दुकान वाले ने कहा- 10 रुपये का है, ऑनलाइन ट्रांसफर किए पैसे

सिंगरौली. मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। Singrauli दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल से हटकर देर शाम आम लोगों के बीच समय बिताया। वे सड़क किनारे एक चाट दुकान पर पहुंचे और समोसा-चाट का स्वाद लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। एक दुकानदार ने उनसे पुलिस की जबरन चेकिंग और ग्राहकों को होने वाली परेशानी की शिकायत की। लोगों की बात सुनते ही सीएम ने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को बुलवाया और स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री का सहज व्यवहार उस समय भी देखने को मिला, जब उन्होंने समोसे का बिल पूछा। दुकानदार ने संकोच में 10 रुपए बताए, तो सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि “इतना कम कैसे,” और क्यूआर कोड स्कैन कर 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए।
इसी दौरान कुछ लोगों ने इलाके में कॉलेज खोलने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जल्द कॉलेज की व्यवस्था की जाएगी।
दौरे का एक और भावुक पल तब सामने आया, जब दो छोटे बच्चे उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा, “मुझे जानते हो?” बच्चों ने तुरंत “डॉ. मोहन यादव” कहकर जवाब दिया। यह सुनकर सीएम खुश हो गए और दोनों बच्चों को गले लगा लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

screenshot 20260526 1338506489499663291988418

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles