Bhopal : 10 लाख की पाइप लाइन तोड़ कर 15 लाख की लाइन बिछा रहे, घरों में आ रहा गन्दा पानी,

भोपाल। राजधानी के कलेक्टर कार्यालय के पास नगर निगम जोन 2 के अंतर्गत वार्ड 10 में सीवेज लाइन का कार्य शुरू किया गया है, जिसके लिए गुरू गोविंद सिंह द्वार से वाजपेई नगर के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई शुरू हो गई है, जबकि वहां पर मात्र 3-4 साल पहले सीवेज लाइन बिछाई गई थी, उसे से तोड़कर यह कार्य किया जा रहा है। टूटे पाइप वहीं फेक दिए गये है। कोहेफिजा के कई घरों में आज भी गन्दा पानी आ रहा है।

पुरानी सीवेज लाइन लगभग 4 साल पहले बिछाई गई थी, जिसकी लागत लगभग 10 लाख रुपए आई थी। उस सीवेज लाइन को तोड़ने पर नगर निगम के 10 लाख रुपए  बर्बाद कर दिए गये. अब फिर नई सीवेज लाइन डाली जा रही है। इस पर 15 लाख रूपये खर्च आने की सम्भावना है।

यह सीवेज लाइन नगर निगम के सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन ईदगाह हिल्स से मुख्य मार्ग गुरू गोविंद सिंह द्वार तक डाली जा रही है, जिसकी दूरी लगभग 400 मीटर है। यहाँ 10 इंच के पाइप बिछी हुई थी, जिसे तोड़ने की शुरूआत गुरु गोबिंद सिंह द्वार से की गई, जो कि लगभग 30 मीटर तक हो चुका है. सीवेज चेंबर और पाइप भी तोड़े गए हैं. यह कार्य 30 साल के प्लान के तहत हो रहा है, जबकि पूर्व से बिछी 10 इंच की पाइप लाइन भी काम आ सकती थी।

img 20260215 wa00255841324462750305735
img 20260215 wa0019802090074987693774

पाइप वहीं पर तोड़कर फेक दिए गये हैँ। कोहेफिजा की तरफ वाली पाइप लाइन खुली छोड़ दी गई, इससे वहां घरों में गन्दा पानी आने लगा। कई शिकायतें की गई, उस लाइन का सुधार तो नहीं किया गया, अब नई लाइन डाल कर पैसा बर्बाद किया जा रहा है। इसमें अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles