तेल अवीव के आसमान में कौवों के मंडराने का वीडियो वायरल

तेल अबीव.
इजराइल की राजधानी तेल अवीव में बुधवार सुबह कौवों का झुंड नजर आया। लोग इसे ‘आने वाली बुरी घटना का संकेत’ मान रहे हैं।

इजराइल में कौवों के झुंड के मंडराने को पुरानी मान्यताओं में किसी बड़ी आपदा या युद्ध से पहले का संकेत माना जाता है।
हालांकि विशेषज्ञों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह मार्च महीने में होने वाला सामान्य पक्षी प्रवास है। इजराइल हर साल 50 करोड़ से ज्यादा पक्षियों के लिए एक अहम रास्ता है, जहां से वे गुजरते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, शहरों में आम तौर पर दिखने वाले हुडेड क्रो (कौवों की एक प्रजाति) जैसे पक्षी अक्सर बड़े झुंड में उड़ते हैं। पक्षी वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे दृश्य हर साल देखने को मिलते हैं, यहां तक कि युद्ध जैसे हालात में भी पक्षी अपने तय मार्ग पर बिना रुकावट के आगे बढ़ते रहते हैं।

Exit mobile version