TIME-100 सूची में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर, विकास खन्ना शामिल:दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट

प्रतिष्ठित Time मैगज़ीन ने बुधवार को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की, जिसमें राजनीति, कूटनीति और वैश्विक नेतृत्व से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हैं. इस सूची में पोप लियो, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है. वहीं न्यूयॉर्क के मेयर Zohran Mamdani का नाम भी शामिल होना खास चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस सूची में जिन अन्य वैश्विक नेताओं के नाम शामिल है, उनमें अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शेईनबम, जापान की पहली महिला पीएम सनेई तकैची और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम शामिल है भारत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों में इस साल सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और शेफ विकास खन्ना को वैश्विक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया।

हर साल जारी होने वाली यह सूची मनोरंजन, तकनीक, वित्त, खेल, एक्टिवज्म और अकादमिक क्षेत्रों के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची होती है। TIME मैगजीन की TIME100 सूची में पहले शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी, दीपिका पादुकोण और महात्मा गांधी भी शामिल हो चुके हैं।
पिछले साल एक भी भारतीय शामिल नहीं था
टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया था। तब 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था, जब लिस्ट में कोई भारतीय नहीं था।

सूची में कई प्रमुख अमेरिकी और कूटनीतिक चेहरे भी शामिल हैं: टाइम की इस लिस्ट में साउथ एशिया के नए निर्वाचित नेता, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के तारीक रहमान को भी जगह दी गई है. इसके अलावे, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ,  कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम, व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ सुइज विल्स, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ डेन कैन और मिनिपोलिस के मेयर जेकोब फ्रे शामिल है.

यह सूची इस बात का संकेत देती है कि सिर्फ पारंपरिक बड़े नेता ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और प्रशासनिक स्तर पर काम करने वाले चेहरे भी अब वैश्विक प्रभाव के दायरे में आ रहे हैं. टाइम की यह लिस्ट वैश्विक राजनीति में नए उभरते नेताओं और बदलते शक्ति संतुलन को स्पष्ट रूप से दर्शाती है.

Exit mobile version