प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन आज से लागू नहीं होगी
भोपाल में 1443 लोकेशन पर बढऩे थे रेट, चुनाव के बाद लागू होंगी नई दरें


भोपाल। भोपाल में आज से प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन लागू नहीं होगी। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक मध्यप्रदेश ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। यानी, भोपाल समेत मध्यप्रदेश में वर्ष 2023-24 की गाइडलाइन के अनुसार ही प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी। सोमवार सुबह यह आदेश सामने आए।
बता दें कि भोपाल में कुल 1443 लोकेशन पर एवरेज 7.19त्न गाइडलाइन यानी, कलेक्टर रेट बढऩा प्रस्तावित था। जिला मूल्यांकन समिति के बाद केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने भी इसकी मंजूरी दे दी थी। मौजूदा गाइडलाइन के अनुसार ही प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए मार्च के आखिरी दिनों में रजिस्ट्रार ऑफिसों में भीड़ लगी रही। आईएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में 30 और 31 मार्च को ही 1600 से ज्यादा प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हो गई। नई गाइडलाइन में कोलार, सलैया, अयोध्या बायपास और मिसरोद में प्रॉपर्टी सबसे महंगी होना प्रस्तावित की गई थी। यहां पर गाइडलाइन 25त्न से लेकर 94त्न तक बढ़ाया जाना प्रस्तावित किया गया था। वहीं, शहर से जुड़े इलाकों में बसी 22 कॉलोनियां भी गाइडलाइन से जोड़ी गई। हालांकि, यहां पुरानी दरों पर ही रजिस्ट्री होगी।

img 20240401 wa00406561348904560478778
प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन आज से लागू नहीं होगी
भोपाल में 1443 लोकेशन पर बढऩे थे रेट, चुनाव के बाद लागू होंगी नई दरें 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles