National: एक अप्रैल से सफर हो जाएगा महंगा, NHAI ने बढ़ा दिया है टोल

नई दिल्ली: नए फाइनेंशियल ईयर यानी एक अप्रैल से सफर महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। टोल टैक्स में पांच फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी सफर करना महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नई दरों पर टोल फीस की वसूली करने का निर्देश जारी किया है। इससे लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। इनमें यूपी और बिहार के भी कई टोल रोड़ शामिल हैं।

img 20240327 2125153629720018123647754
National: एक अप्रैल से सफर हो जाएगा महंगा, NHAI ने बढ़ा दिया है टोल 3

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में टोल दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की गई है। गुड़गांव की सीमा में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खेड़की दौला, गुरुग्राम-सोहना हाइवे पर घामडोज और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलीपुर के बाद हिलालपुर में टोल प्लाजा हैं। खेड़की दौला पर रेट में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। घामडोज प्लाजा पर कार की एकतरफा यात्रा के टोल 115 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए 190 रुपये के बजाय 205 रुपये देने होंगे। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी टोल दर बढ़ेंगी। लखनऊ से गुजरने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा पर भी टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles