MP: भोपाल में होटल जहांनुमा के मालिक ने अपने घर में खुद को गोली मारी, मौत, डिप्रेशन में चल रहे थे..

भोपाल। भोपाल के 5 स्टार होटल जहांनुमा पैलेस के चेयरमैन नादिर राशिद (72) ने बुधवार को खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से वह डिप्रेशन में चल रहे थे।

img 20240327 wa00105885866144806187412
नादिर राशिद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नादिर राशिद ने श्यामला हिल्स इलाके की नादिर कॉलोनी में अपने घर पर सुसाइड किया है। परिजन ने घटना की जानकारी सुबह 10 बजे पुलिस को दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और नादिर राशिद के रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए हैं।

सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उनका कई महीनों से डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे अली और जफर हैं। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। नवाब खानदान से ताल्लुक होने के कारण महिलाओं को बिब्बो कहा जाता है।

पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल ले गए शव जानकारी के अनुसार नादिर ने बाथरूम में अपने सिर में गोली मारी है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles