MP High Court: हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों का तबादला

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की आंतरिक व्यवस्था के तहत चार न्यायाधीशों के स्थानांतरण किए गए हैं। जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ दो न्यायाधीशों के स्थानांतरण इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में किए गए हैं। ग्वालियर व इंदौर खंडपीठ में पदस्थ एक-एक न्यायाधीश का स्थानांतरण मुख्यपीठ जबलपुर में किया गया है।

img 20240323 2349063627916584971199055
High court jabalpur

जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ जस्टिस राजेंद्र कुमार का स्थानांतरण ग्वालियर खंडपीठ में किया गया है। जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ जस्टिस गजेंद्र सिंह का स्थानांतरण इंदौर खंडपीठ में किया गया है।ग्वालियर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस बिन्दु कुमार द्विवेदी को स्थानांतरण मुख्यपीठ जबलपुर में किया गया है। इसी प्रकार इंदौर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस देव नारायण मिश्रा का स्थानांतरण मुख्यपीठ जबलपुर में किया गया है। सभी न्यायाधीशों के आगामी सप्ताह में पदभार ग्रहण करने की संभावना है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles