MP: पूर्व सांसद, दो पूर्व एमएलए भाजपा में आए, CM मोहन यादव बोले- बडिंग का जमाना है, एक पेड़ पर दूसरा पौधा लगाया जाता है…

भोपाल। ये दल बदल नही, भाजपा के पौधे पर कांग्रेस की बडिंग हो रही है। यही कहना है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का। असल मे आज भिंड के पूर्व सांसद और बसपा के स्टार प्रचारक डॉ. रामलखन सिंह कुशवाह, पाटन के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी व खरगापुर के पूर्व विधायक अजय यादव ने बीजेपी जॉइन कर ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू जॉइनिंग टोली के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सह प्रभारी संजय पाठक ने तीनों नेताओं को सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- आजकल बडिंग का जमाना है, एक पेड़ में दूसरा पौधा लगाया जाता है। जैसे ग्राफ्टिंग होती है। ये परमात्मा की कृपा से नरेंद्र मोदी की राजनीति और भाजपा की विचारधारा के तो आप हैं ही।मध्यप्रदेश के हर अंचल में भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। आज पूर्व सांसद रामलखन सिंह कुशवाह भाजपा में शामिल हुए हैं। वे बसपा के स्टार प्रचारक भी थे। सीएम ने कहा- मेरे साथ 2013 से 2018 तक विधायक रहे नीलेश अवस्थी आज भाजपा के परिवार में शामिल हो रहे हैं। आप परिवार में ही थे, कोपल कहीं और फूट गई थी, अब वापस अपने परिवार में आए हैं।
आपके सुझावों का पालन करेंगे- डॉ. मोहन यादव

सीएम ने कहा- अजय यादव आपके लिए तो हमने पहले ही कहा था। आज आप हमारे साथ आए हैं। ये आश्वस्त करता हूं कि सरकार के अंदर आपके जो उपयोगी सुझाव होंगे, उनका पालन करेंगे। जनता की सेवा करने के लिए आपका उपयोग करेंगे। जिस क्षेत्र में आप जहां हैं, पार्टी वहां आपका उपयोग करेगी।

अजय विश्नोई नाराज नहीं- नीलेश अवस्थी

नीलेश अवस्थी ने कहा- मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि कहीं न कहीं मेरी दिशा और दशा ठीक नहीं है। मैंने विचार किया और सोशल मीडिया, व्यक्तिगत तौर पर अपने क्षेत्र की जनता से सुझाव लिए। मुझे अपने क्षेत्र की जनता ने फीडबैक दिया कि आपका जो भाव है उस पर हम सहमति व्यक्त करते हैं। आप मोदी परिवार के सदस्य बनकर आएंगे तो अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा हो सकेगी।

img 20240328 1550464554606905903765015
MP: पूर्व सांसद, दो पूर्व एमएलए भाजपा में आए, CM मोहन यादव बोले- बडिंग का जमाना है, एक पेड़ पर दूसरा पौधा लगाया जाता है... 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles