Mahakal Temple: होली के दिन गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, गंभीर हालत में 9 इंदौर रेफर, सीएम पहुंचे, मजिस्ट्रियल जांच

उज्जैन। होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लग गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से झुलझ गए हैं। घायलों में मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भस्म आरती के दौरान जब मंदिर परिसर में रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था उसी दौरान आग भड़क गई। हादसे के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं, सीएम मोहन यदव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वह हादसे में घायलों से मुलाकात करने के लिए उज्जैन और इंदौर जा रहे हैं।

img 20240325 1353392720945593376920026

घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गुलाल में कोई केमिकल रहा होगा जिस कारण से आग भड़की है। हालांकि आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के थोड़ी देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान 13 लोग घायलों हो गए हैं। घायलों में से कुछ की पहचान हुए हैं। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी झुलस गए। मौके पर पहुंचे उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

img 20240325 1353174531220832885355640

सीएम मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख
सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूं। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles