ED: पंजाब के 2 IAS अधिकारियों के चंडीगढ़ समेत 22 जगहों पर छापेमारी

नई दिल्ली। मोहाली में पंजाब के उत्पाद शुल्क आयुक्त(Exise Commissioner) व आईएएस अधिकारी वरुण रूजम के घर ईडी ने रेड की है। वहीं ईडी की छापेमारी आईएएस अधिकारी राजेश धीमान के आवास पर भी चल रही है, जो वर्तमान में फिरोजपुर में डीसी के पद पर हैं। छापेमारी सुबह 7 बजे से  जारी है। फिलहाल मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं है।

img 20240327 1551222862998594177129464
ED: पंजाब के 2 IAS अधिकारियों के चंडीगढ़ समेत 22 जगहों पर छापेमारी 3

पंजाब के उत्पाद शुल्क आयुक्त पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी वरुण रूजम के घर तलाशी चल रही है। वहीं ईडी की छापेमारी आईएएस अधिकारी राजेश धीमान के आवास पर भी चल रही है, जो वर्तमान में फिरोजपुर में डीसी के पद पर हैं।

पंजाब के 22 जिलों में रेड जारी
बता दें कि पंजाब में चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला और बठिंडा समेत 22 अलग-अलग जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। जानकारी मुताबिक, मोहाली अमरूद घोटाले से जुड़ी तलाशी चल रही है।

दरअसल, गमाडा ने गांव बाकरपुर में अधिगृहीत जमीन में अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप में 18 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, इसी मामले में आज चंडीगढ़ के बड़े अधिकारी के घर ईडी की ओर से छापा मारा गया है। जानकारी मुताबिक यह भी सामने आया है कुछ और लोग भी ईडी की राडार पर है।

18 लोगों को किया था नामजद

2018 में जमीन खरीदने के बाद पौधे लगाए, लेकिन गमाडा अधिकारियों से मिलीभगत कर राजस्व रिकॉर्ड में दिखा दिया कि पौधे 2016 में लगा दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर विभाग से करीब 137 करोड़ रुपए का मुआवजा ले लिया। विजिलेंस को इस बात का पता चला तो उन्होंने केस दर्ज कर इस मामले में 18 लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी थी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles