Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 40 नाम वाली इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 7 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बीजेपी शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी एमपी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

img 20240326 2344098856364186338445904

मध्यप्रदेश से सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है।

प्रधानमंत्री समेत 8 केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार का जिम्मा

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री मोदी का है। इसके अलावा 7 केंद्रीय मंत्रियों को भी मध्यप्रदेश में पार्टी के प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। इनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते और स्मृति ईरानी शामिल हैं।

इन 6 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत बीजेपी शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी एमपी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। लिस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और असम के सीएम हिमंत बिश्वा सरमा के नाम शामिल हैं।

CM मोहन यादव और 9 मंत्रियों को बनाया स्टार प्रचारक

सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री राकेश सिंह, मंत्री नारायण कुशवाहा, मंत्री तुलसी सिलावट, निर्मला भूरिया और एदल सिंह कंसाना को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

पूर्व मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों को भी जिम्मा

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और गौरीशंकर बिसेन भी एमपी में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। संगठन से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के भी नाम हैं। एमपी के सीनियर लीडर सत्यनारायण जटिया का नाम भी लिस्ट में है।

img 20240326 2345591025937820649414306
img 20240326 2339307366892741405672210

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles