MP: क्राइम ब्रांच का बताकर होस्टल संचालक से मांगे 10 लाख

इंदौर। भंवरकुआ में होस्टल संचालक को 10 लाख रुपए के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बन संचालक को रोका था। पुलिस ने देव रघुंवशी की शिकायत पर लोकेश राजपूत और उसके साथी पर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। देव ने पुलिस को बताया कि वह यहां एमपीपीएससी की तैयारी करने के साथ गर्ल्स होस्टल और लाइब्रेरी का संचालन करता है।
6 अगस्त को वह अपने दोस्त अंकित यादव के साथ बाइक पर कलर पेंट खरीदने गया। जब वह गणेश नगर से शिवमपुरी कॉलोनी के लिये जा रहे थे तो रास्ते में बाइक पर दो लड़के आए।विदेश यात्रा पर घूमने गए एक परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पति चाइना टूर पर थे, तो पत्नी हांगकांग में पत्नी हांगकांग में छुट्टियां मनाने गई थी। वापस लौटकर आए तो घर बिखरा मिला। पुलिस ने शिकायत के बाद इस मामले में केस दर्ज किया है। कनाड़िया पुलिस ने बताया कि कवीन्द्र कुमार सिंह निवासी कल्याण संपत गार्डन सी ब्लॉक की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है। कवीन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह पीथमपुर की निजी कंपनी में कार्यरत है। 27 जुलाई को वह चायना गए थे। उनकी पत्नी पूजा और बच्चे घर पर थे।
आजाद नगर में दीपक (29) पुत्र विजय चौहान निवासी पंचशील कॉलोनी ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। वह दिन में ही अपनी बहन के घर से लौटा था। इसके बाद अंदर जाकर सो गया। कुछ देर बाद मां ने उसे फंदे पर लटके देखा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।