MP हाई कोर्ट: स्टेट बार काउंसिल में हंगामा:साधारण सभा की बैठक से पहले सभा कक्ष में लग गया ताला

जवलपुर।  जबलपुर में शनिवार को मध्यप्रदेश मे वकीलों की सबसे बड़ी संस्था, एमपी स्टेट बार काउंसिल के जबलपुर स्थित मुख्यालय में आज जमकर हंगामा हुआ। हंगामा आधे घंटे तक चला बाद में बैठक भी हुई। दरअसल साधारण सभा की बैठक आयोजित होनी थी लेकिन इससे पहले सभा कक्ष में ताला जड़ दिया गया।

अधिवक्ता आरके सैनी ने आरोप लगाया कि स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया ने बैठक का आयोजन रोकने के लिए ताला लगवाया था, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि बैठक में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। बहरहाल सदस्यों के विरोध के बाद सभा कक्ष का ताला खुलवाया गया और यहां साधारण सभा की बैठक भी की गई।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। नियम के मुताबिक अब 21 दिनों के भीतर स्टेट बार काउंसिल की साधारण सभा की अगली बैठक की जाएगी जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के मुताबिक अध्यक्ष पद पर फैसला लिया जा सकता है.. बता दें कि एमपी स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य हैं और अध्यक्ष पद के लिए आधे से ज्यादा सदस्यों का समर्थन ज़रुरी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles