MP : लैंडिंग करते में पलटा विमान, छिपाने के लिए ऊपर डाल दी तिरपाल

सिवनी। 30 मई 2025 को सिवनी में सुकतरा हवाई पट्टी पर एक ट्रेनी विमान लैंडिंग करते समय पलट गया। विमान रेड बर्ड एवियशन प्रायवेट लिमिटेड का था। ट्रेनी पायलट विमान उड़ा रहा था। लैंडिंग के समय संतुलन बिगड़ने से ऐसा हुआ। पायलट बाल-बाल बच गया। अधिकारियों ने तुरंत विमान को तिरपाल से ढंक दिया।

सिवनी में पायलट ट्रेनिंग के लिए सुकतरा हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी पर सुबह के समय ये घटना हुई और विमान नीचे आने के दौरान पलटी मार गया। रेड बर्ड एवियशन प्रायवेट लिमिटेड के इस विमान को उड़ाने का काम एक ट्रेनी पायलट कर रहा था। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान का बैलेंस अज्ञात कारणों से बिगड़ गया। इसी वजह विमान हवाई पट्टी पर ही पलट गया। अच्छी बात यह रही कि विमान में आग नहीं लगी। इस वजह से ट्रेनी पायलट सुरक्षित है।

रेड बर्ड एवियशन प्रायवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर एक्शन लेते हुए पलटे हुए विमान को तिरपाल से ढंक दिया। कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है कि लैंडिंग के समय क्या गड़बड़ी हुई थी। अधिकारियों द्वारा इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अच्छी बात यह है कि ट्रेनी पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। सिर्फ विमान को ही पलटने के कारण नुकसान पहुंचा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles