MP : संजय शुक्ल गृह विभाग के ACS, शिवशेखर शुक्ला को जीएडी कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष बने, अरविन्द दुबे को जनसम्पर्क संचालक का प्रभार

भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार रात 3 आईएएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए हैं। दो अपर मुख्य सचिव के विभागों में बदलाव हुए हैं। राज्य सरकार ने गृह विभाग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला को सौंपी है। अरविन्द दुबे को जनसम्पर्क संचालक का प्रभार सौपा गया है।
इसी के साथ सरकार में एक बार फिर संजय शुक्ला का कद बढ़ा है। इससे पहले संजय कुमार शुक्ला GAD के अपर मुख्य सचिव और मुख्य सचिव कार्यालय के साथ समन्वय की जिम्मेदारी देख रहे थे। उनके पास विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।
वहीं, अब तक अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की भूमिका निभा रहे संजय शुक्ला के स्थान पर शिवशेखर शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया है।
कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
शासन ने शिवशेखर शुक्ला अपर मुख्य सचिव को अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अपर मुख्य सचिव संस्कृति धार्मिक न्यायाधीश और धर्मस्व विभाग का जिम्मा सौंपा है। साथ ही उन्हें कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।
शिवशेखर शुक्ला मानव अधिकार प्रकोष्ठ तथा विधिक और सतर्कता प्रकोष्ठ और अपर मुख्य सचिव मुख्य सचिव समन्वय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव का जिम्मा अब तक सौंप रखा था। उनके पास जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था।
अरविंद कुमार दुबे को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार
इसी आदेश में अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा प्रबंध संचालक राज्य कृषि उद्योग विकास निगम और आयुक्त से संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य संस्करण विभाग अरविंद कुमार दुबे को आगामी आदेश तक संचालक जनसंपर्क भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
2012 बैच के आईएएस अफसर अरविंद दुबे जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की टीम के सदस्य रह चुके हैं मनीष सिंह जब नगर निगम भोपाल के कमिश्नर थे तो अरविंद दुबे नगर निगम में अपर कमिश्नर के पद पर पदस्थ रहे हैं इसके चलते दोनों अफसर के बीच अच्छी ट्यूनिंग रही है और जनसंपर्क के संचालक की जिम्मेदारी अरविंद दुबे को मिलने के पीछे जनसंपर्क आयुक्त की टीम को मजबूती देना माना जा रहा है। वर्तमान में जनसंपर्क में संचालक के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गणेश जायसवाल भी पदस्थ हैं अरविंद दुबे के पदस्थापना के बाद अब गणेश जायसवाल को जनसंपर्क से हटाया जा सकता है।






