MP: इस हफ्ते हो जाएगा मध्य प्रदेश के नए DGP का नाम फाइनल, 6 IPS अधिकारियों के नाम लिस्ट में

भोपाल। मध्य प्रदेश को जल्द ही नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिलने वाला है। वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस पद की दौड़ में शामिल हैं, जिससे राज्य में अगला पुलिस प्रमुख कौन होगा, इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

प्रदेश के 30वें डीजीपी सुधीर सक्सेना का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उन्हें ढाई साल के कार्यकाल के बाद विदाई दी जाएगी। उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कई संभावित नाम सामने आ रहे हैं।

डीजीपी पद के प्रबल दावेदार
इस पद के प्रबल दावेदारों में होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार और हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश मकवाना के नाम सबसे आगे हैं। ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा और प्रतिनियुक्ति पर गए आलोक रंजन, योगेश मुद्गल और पवन श्रीवास्तव भी रेस में शामिल हैं। ये सभी अधिकारी 1988 और 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के आधार पर इनमें से एक को डीजीपी बनाया जाएगा। जबकि अन्य अधिकारियों का नाम रेस में नहीं है, क्योंकि उनका कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles