MP: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का अलग अंदाज, जुम्बा डांस पर खूब झूमी

मंडला।मंडला में गुरुवार को वॉकाथान से दो दिवसीय मंडला गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई. पुलिस ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने वॉकाथान को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस मौके पर हुए आयोजन में मंत्री संपतिया उइके जुम्बा डांस करती नजर आईं. इसके साथ ही स्थानीय खेल प्रतियोगिताएं हुईं. कलेक्टर और एसपी ने गिल्ली-डंडा में हाथ आजमाए.


वॉकाथान के स्टेडियम ग्राउंड पहुंचने पर जुम्बा डांस
वॉकाथान के स्टेडियम ग्राउंड पहुंचने पर जुम्बा डांस का आयोजन हुआ. जिसमें पीएचई मंत्री संपतिया उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्कूली बच्चों ने जमकर डांस किया. जुम्बा डांस के बाद जनजातीय ओलम्पिक का आयोजन हुआ

img 20241115 2122544582674320603459710

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles