MP: टीकमगढ़ में हुआ थप्पड़ कांड, मच गया बवाल…महिला TI अनुमेहा गुप्ता के थप्पड़ पर युवक ने पलटकर….
टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले में महिला टीआई को युवक को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया है। महिला टीआई ने जैसे ही युवक तो थप्पड़ मारा तो गुस्साए युवक ने भी टीआई को थप्पड़ मारे हैं। युवक को महिला टीआई को थप्पड़ मारते देख भीड़ ने भी टीआई पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।
इस दौरान टीआई अपने आपको बचाने के लिए गालों पर हाथ रखकर खड़ी हो गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद से टीकमगढ़ में बवाल मचा हुआ है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन मामला दर्ज करने के लिए थाने गए थे। लेकिन उनका आवेदन लेने से थाना प्रभारी ने मना कर दिया और कहा कि यह हमारे थाना क्षेत्र की सीमा में नहीं है। इसके बाद ग्रामीण लोग भड़क गए और चक्का जाम की धमकी देने लगे। इसके बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया और किसान को टक्कर मारकर भागने वाले को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक युवक ने महिला टीआई के कंधे पर छूकर उनसे कुछ कहने का प्रयास किया और टीआई ने उसे थप्पड़ लगा दिया। जब युवक ने पलटकर थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता को थप्पड़ मारा तो मामला बिगड़ गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया।
टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है। उसकी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले को उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। जब उनसे पूछा गया कि थाना प्रभारी ने सबसे पहले ग्रामीण को तमाचा क्यों मारा तो उसका जवाब नहीं दिया।





