MP: रीवा में नर्सिंग छात्राओं ने डिप्टी सीएम का आवास घेरा

रीवा। रीवा में PNST 2022 के परीक्षा परिणाम जारी ना होने को लेकर नर्सिंग छात्राओं ने आज डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव किया। जहां उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी मांगों को लेकर जिम्मेदारों को अवगत करवाया है। लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है।

छात्राओं का कहना है कि 2022 सत्र की परीक्षा में कुल 60 हजार छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जहां 10 महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद पूरी प्रक्रिया अभी अटकी हुई है। छात्राओं के मुताबिक ये जिम्म्मेदारी विभाग की है। हम लोगों के भविष्य को सुनिश्चित करें। नए पेपर की सूचना भी जारी कर दी गई है। ऐसे में हमें डर है कि कहीं हमारे रिजल्ट को रद्द न कर दिया जाए।

हम कलेक्टर ऑफिस से लेकर सभी शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं। जहां पिछले एग्जाम का रिजल्ट जारी किए बिना ही नए एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में हम पूछना चाहते हैं कि क्या हमारा रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles