MP : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की मंदाकिनी नदी की सफाई, नदी के किनारे 40 किमी क्षेत्र में लगेंगे 5 लाख पौधे

चित्रकूट। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के सफाई अभियान में शामिल हुए। मंत्री ने बताया कि नदी के उद्गम स्थल से हरदुआ तक 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इससे जल संरक्षण में मदद मिलेगी।

विजयवर्गीय ने कहा कि नदी में अधिक गाद जमा होने के कारण मशीन से सफाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से साल भर सफाई अभियान जारी रखने की अपील की। स्वच्छता अभियान में नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, डीआरआई के अभय महाजन और मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान में हिस्सा लिया।

40 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा
दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट ने जन सहयोग से नदी की सफाई का लक्ष्य तय किया है। कार्ययोजना के तहत नदी के उद्गम स्थल से यमुना नदी संगम हरदुआ तक लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles