MP : लोकायुक्त की कार्रवाई, जेई-कंप्यूटर ऑपरेटर 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों धराए

धार।  जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में जेई अनिल वास्केल और कंप्यूटर ऑपरेटर गणेश इस्के को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता अनिल पाटीदार के घर में 18 मई को लाइट गोल हो गई तो उन्होंने सिंघाना कार्यालय में किया। फोन नहीं लगने के कारण दूसरी जगह से केबल जोड़कर बिजली चालू कर ली। अगले दिन बिजली कंपनी के जेआई अनिल वास्केल और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर 60 हजार रुपए का चालान काट दिया।
इसको लेकर आवेदक 21 मई को मीटर रीडर वासुदेव से मिला और चालान की राशि कम कराने के लिए बातचीत की। इसके बाद जेआई द्वारा चालानी कार्रवाई नहीं करने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी।

इसको लेकर आवेदक 21 मई को मीटर रीडर वासुदेव से मिला और चालान की राशि कम कराने के लिए बातचीत की। इसके बाद जेआई द्वारा चालानी कार्रवाई नहीं करने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए जेई अनिल वास्केल और कंप्यूटर ऑपरेटर गणेश इस्के को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मीटर रीडर वासुदेव की तलाश में लोकायुक्त की जुटी हुई है। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 एवं धारा बीएनएस 61 (2) के तहत कार्रवाई जारी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles